
मध्यप्रदेश/दमोह – आज दमोह उपचुनाव के नतीजे भी घोषित किये जा रहे हैं। यहां बीजेपी और कांग्रेस की कड़ी टक्कर हैं। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी हैं। यहां दमोह में दो महिलाओं समेत 22 प्रत्याशी मैदान में हैं।
यहां बीजेपी की तरफ से राहुल सिंह लोधी और कांग्रेस की तरफ से अजय टंडन चुनाव मैदान में हैं। बता दे कि पहले और दूसरे राउंड को मिलाकर अजय टंडन को कुल 5977 मत मिले हैं। जबकि बीजेपी के राहुल सिंह को 4497 मत प्राप्त हुए हैं। दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रहीं हैं।