
मध्यप्रदेश/दमोह – आज दमोह उपचुनाव के नतीजे भी घोषित किये जा रहे हैं। यहां बीजेपी और कांग्रेस की कड़ी टक्कर हैं। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी हैं। यहां दमोह में दो महिलाओं समेत 22 प्रत्याशी मैदान में हैं।
यहां बीजेपी की तरफ से राहुल सिंह लोधी और कांग्रेस की तरफ से अजय टंडन चुनाव मैदान में हैं। बता दे कि 22 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी हैं। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी से 15419 मतो से आगे चल रहे हैं। 4 राउंड की गिनती बाकी।