
मध्यप्रदेश/दमोह – आज दमोह उपचुनाव के नतीजे भी घोषित किये जा रहे हैं। यहां बीजेपी और कांग्रेस की कड़ी टक्कर हैं। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी हैं। यहां दमोह में दो महिलाओं समेत 22 प्रत्याशी मैदान में हैं।
यहां बीजेपी की तरफ से राहुल सिंह लोधी और कांग्रेस की तरफ से अजय टंडन चुनाव मैदान में हैं। बता दे कि तीसरे राउंड में भी कांग्रेस उम्मीदवार 335 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक कांग्रेस 1815 मत से आगे हैं। भाजपा पीछे।