
मध्यप्रदेश/दमोह – दमोह विधानसभा उप निर्वाचन के लिए अब 22 प्रत्याशी मैदान में होंगे। दरअसल स्क्रूटनी के बाद 33 अभ्यार्थी के नामांकन पत्र वैध पाए गए थे। वहीं नाम निर्देशन वापस लेने के अंतिम दिन 11 अभ्यर्थियों ने अपने नाम वापस लिये, जिससे अब चुनावी मैदान में 22 प्रत्याशी बचे हैं।
चुनाव में दो राजनीतिक दल राष्ट्रीय पार्टियां हैं जो चुनाव मैदान में है, वहीं चार क्षेत्रीय दल चुनाव लड़ेंगे। इसी के साथ 16 निर्दलीय भी चुनाव मैदान में होंगे और चुनाव का परिणाम रोमांचक होने के आसार बढ़ गए हैं। रिटर्निंग ऑफिसर ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 ईवीएम के माध्यम से यह चुनाव कराए जाएंगे।ऐसे में जीत हार का फैसला भी बड़ा रोमांचक होगा।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की दमोह सीट कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लिए प्रतिष्ठा का मुद्दा बन गई हैं। कांग्रेस की कोशिश इस पर अपना कब्ज़ा बरकरार रखने की है वहीं बीजेपी इसे वापिस पाना चाहती हैं। यहां 17 अप्रैल को मतदान के बाद रिजल्ट 2 मई को आएगा।