
मध्यप्रदेश/दमोह – दमोह विधानसभा की सीट कांग्रेस के विधायक राहुल सिंह लोधी के इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होने के बाद खाली हुई थी। हाल ही में चुनाव आयोग ने दमोह विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित किया है जिसके तहत 17 अप्रैल को उपचुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। नतीजे 2 मई को सामने आएंगे। वहीं, उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद से ही दोनों प्रमुख दलों कांग्रेस-बीजेपी ने इसकी तैयारी तेज़ कर दी थी।
बता दे कि कांग्रेस ने दमोह विधानसभा उपचुनाव के लिए अजय टंडन को अपना प्रत्याशी घोषित किया हैं। कांग्रेस ने एक बार फिर अजय टंडन पर भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा हैं। जबकि, बीजेपी ने राहुल सिंह लोधी को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया हैं। बीजेपी की ओर से राहुल लोधी का नाम पहले से ही तय था। हालांकि अधिकृत तौर पर भी उनके नाम का ऐलान कर दिया गया हैं। जिसके बाद दमोह में राहुल लोधी का मुकाबला अब अजय टंडन से होगा।
इधर, बीजेपी ने राहुल का नाम बीजेपी की ओर से घोषित होने से पहले मलैया फैमिली का दमोह में सरेंडर हो गया। पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ ने दमोह में मीडिया से बात करते हुए साफ किया कि वह विधानसभा का उपचुनाव नहीं लड़ेंगे और बीजेपी प्रत्याशी राहुल लोधी के समर्थन में प्रचार करेंगे। सिद्धार्थ मलैया ने साफ किया कि उन्होंने यह फैसला उनके पिता के आदेश के बाद लिया हैं। हालांकि इससे पहले लगातार यह अटकलें चल रही थी कि अगर उपचुनाव में मलैया फैमिली के सदस्य को टिकट नहीं मिलता है तो फिर वह बागी होकर चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। प्रदेश संगठन की समझाइश के बाद ऐसी संभावना खारिज हो गई।