Jabalpur : दैनिक भास्कर और पत्रिका का जबलपुर में हो रहा कड़ा विरोध जलाई गई प्रतियां , जाने वजह

                     
Jabalpur, Gautam :- शनिवार को जबलपुर में ईमान तंज़ीम के नेतृत्व में रद्दी चौक पर भास्कर व पत्रिका समाचार पत्रो की प्रतियों का दहन किया गया। इमान तंज़ीम ने कहा ” ये समाचार पत्र  भेदभाव पूर्ण रिपोर्टिंग करते है और सच्चाई छुपाने का काम कर रही है जिसके कारण आज इन का बहिष्कार किया गया। तमाम देशवासियों से अपील है कि इन गुमराह करने वाली मीडिया और समाचार पत्रों का BOYCOTT करे।”

                    

 

वहीँ आंदोलनकारी शाहिद खान ने कहा “दैनिक भास्कर पिछले कुछ वर्षों से निरंतर सांप्रदायिक खबरें प्रकाशित कर रहा है। दैनिक भास्कर की खबरें कुछ इस प्रकार प्रकाशित की जाती हैं जिससे भाजपा कि केंद्र सरकार को फायदा हो, और एक प्रकार से दैनिक भास्कर , भाजपा के लिए एक प्रवक्ता का काम कर रहा है। यदि दैनिक भास्कर और पत्रिका ने इस और ध्यान नहीं दिया तो उसके ख़िलाफ़ सेक्युलर सोच के लोग आंदोलन और तेज़ करेगें और अब दैनिक भास्कर और पत्रिका के जबलपुर शहर के मुख्य कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे।”

 

                      

“द लोकनीति उपरोक्त अखबारों की जनता द्वारा विभिन्न संबंधों में जलाई गयी प्रतियों का बिल्कुल भी समर्थन अथवा इस प्रक्रिया को कतई बढ़ावा नहीं देता है किन्तु जो समाज में हो रहा है उसको बिना किसी डर व बिना किसी भेदभाव के दिखाना हमारी पहली प्राथमिकता है।”

 

दैनिक भास्कर और पत्रिका का जबलपुर में हो रहा कड़ा विरोध जलाई गई प्रतियां https://t.co/4nHpMSOAGU#Jabalpur #MadhyaPradesh #DainikBhaskar #Patrika #Thelokniti @ndtv @ChouhanShivraj @JansamparkMP pic.twitter.com/W9DTVkpFgL

— The Lokniti (@thelokniti) February 2, 2020 “>http://

दैनिक भास्कर और पत्रिका का जबलपुर में हो रहा कड़ा विरोध जलाई गई प्रतियां https://t.co/4nHpMSOAGU#Jabalpur #MadhyaPradesh #DainikBhaskar #Patrika #Thelokniti @ndtv @ChouhanShivraj @JansamparkMP pic.twitter.com/W9DTVkpFgL

— The Lokniti (@thelokniti) February 2, 2020

 

 

Exit mobile version