सभी खबरें

Lockdown 4.O:- शाम 7:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक रहेगा कर्फ्यू

Lockdown 4.O:- शाम 7:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक रहेगा कर्फ्यू

 नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव:- गृह मंत्रालय (Home Ministry)ने आज लॉक डाउन 4(Lock Down4.0) का ऐलान कर दिया. यह लॉक डाउन 4 अब 31 मई तक रहेगा. आपको बता दें कि शाम 7:00 बजे से लेकर सुबह 7:00 बजे तक प्रतिदिन कर्फ्यू रहेगा. यह नियम कल से लागू किया जाएगा. स्कूल कॉलेज नहीं खुलेंगे. 

 मॉल(Mall), सिनेप्लेक्स(Cineplex), जिम(Gym)रेस्टोरेंट (Restaurant) इत्यादि भी नहीं खोले जाएंगे. बसें चलाने के लिए राज्य सरकार अपने हिसाब से नियम तय करेंगे. 

 पहले 4 जोन थे अब 1 जोन को और बढ़ा दिया गया. रेड, ऑरेंज, ग्रीन, कंटेनमेंट और बफर ज़ोन.. जोन तय करने का अधिकार राज्य सरकार को होगा.

कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ने के हिसाब से ज़ोन में छूट कम होती जाएगी.

धार्मिक स्थल बंद रहेंगे.

हवाई यात्रा रेल और मेट्रो बंद रहेंगे. 

 रेस्टोरेंट(Restaurant) बंद होने से होम डिलीवरी की इजाजत दी गई है. 

अंतर्राज्यीय मूवमेंट हो सकता है।
स्पोर्ट्स कोम्पलेकस और स्टेडियम खुलेंगे लेकिन दर्शक नहीं होंगे।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button