क्वारंटाइन खत्म होने के बाद सीएसके के खिलाड़ियों ने किया अभ्यास सत्र शुरू

इंडियन प्रीमियर लीग के 14 वें सीजन के बचे हुए मैच 19 सितंबर से यूएई में होंगे। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम चेन्नई पहुंच चुकी है। वहीं अन्य टीमें इस महीने के अंत तक पहुंच जाएंगी। धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने क्वारैंटाइन पूरा करने के बाद अभ्यास शुरू कर दिया है। टीम का कैंप दुबई में लगाया गया है। सीएसके ने ट्रेनिंग सेशन की फोटो शेयर की है। धोनी और सुरेश रैना सहित कई खिलाड़ी फोटो में नजर आ रहे हैं। वहीं टीम के कोच माइकल हसी भी खिलाड़ियों को समझाते हुए नजर आ रहे हैं। चेन्नई की टीम 13 अगस्त को ही यूएई पहुंच गई थी। उसके बाद 6 दिन तक होटल में क्वारैंटाइन रही। बुधवार को टीम का क्वारैंटाइन पूरा हो गया।

चेन्नई सुपर किंग पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है

IPL के 14 वें सीजन में अब तक हुए मैचों के आधार पर चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट टेबल में 10 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर है। चेन्नई ने IPLको बीच सेशन में रोके जाने से पहले 7 मैच खेले, जिसमें से पांच मैच जीते हैं। चेन्नई का पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन रहा था। टीम पहली बार प्ले ऑफ तक नहीं पहुंच पाए थी।

कोरोना की वजह से IPL बीच सेशन में रोकना पड़ा था

IPL के 14वें सीजन को खिलाड़ियों के बीच सेशन में कोरोना संक्रमित होने के बाद रोक दिया गया था। अब बचे हुए 31 मैच 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच खेले जाना हैं। पहला मैच 19 सितंबर को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है।

जोश हाजलवुड के सीएसके टीम मे वापसी

इंजरी की वजह से हजलवुड आईपीएल14 के शुरुआती मुकाबलों से बाहर थे लेकिन जोश हेसलवुड जो  की ऑस्ट्रेलिया के तेज़ बॉलर है अब उन की सीएसके मे वापसी हो गए है।

Exit mobile version