ताज़ा खबरेंमेरा देशसभी खबरें
गिरावट झेल चुका कच्चा तेल अब दोबारा बढ़त की ओर, जानें आज के पेट्रोल-डीज़ल के दाम

नई दिल्ली : सरकारी तेल कंपनियों ने क्रूड के दाम बढ़ने के बावजूद पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट भी जारी कर दिए हैं। कंपनियों ने 6 अप्रैल के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।
बता दे कि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के भाव ने फिर से तेजी पकड़ ली है। पिछले सप्ताह लगातार गिरावट झेल चुका कच्चा तेल अब दोबारा बढ़त की ओर है। पिछले सप्ताह ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर से नीचे चला गया था। लेकिन अब ब्रेंट क्रूड का भाव 24 घंटे में करीब 1 डॉलर बढ़कर 107 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। ब्रेंट क्रूड की ग्लोबल सप्लाई पर असर पड़ने की वजह से इसके भाव दो दिन में ही करीब 8 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ चुके हैं।
जानें चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
- दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में भी नए भाव जारी
- नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
- पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर


.jpg)

