खोजें

कच्‍चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी, तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल दाम, जानें आपके शहर की कीमत

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: Editor_Lokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

नई दिल्ली : बुधवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए है। आज भी इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव घटकर करीब 92.51 डॉलर प्रति बैरल, जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई तीन डॉलर से ज्‍यादा गिरकर 86.85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

जानें क्या है आज इन चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी

  • लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर
  • पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर

बता दे कि चीन में पेट्रोल-डीजल की प्रोसेसिंग ढाई साल के निचले स्‍तर पर पहुंच गई है और वहां तेल की खपत में कमी आने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। इससे ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों पर भी दबाव है।

Exit mobile version