ताज़ा खबरेंमेरा देश

कच्चे तेल में आई गिरावट, जारी हुए आज के पेट्रोल-डीज़ल के दाम, देख लें आपके शहर में क्या है कीमत

नई दिल्ली : सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट जारी कर दिए हैं। आज भी इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों पर एक बार फिर लगाम लग गई है। बृहस्‍पतिवार सुबह 107 डॉलर तक पहुंचा ब्रेंट क्रूड का भाव शनिवार को 103 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। आज सुबह ब्रेंट क्रूड का भाव 103.2 डॉलर प्रति बैरल रहा, जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई घटकर 94.70 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। क्रूड में पिछले 24 घंटों में एक डॉलर की गिरावट आई है।

ये है इन चारों महानगरों में आज के पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी

  • पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button