मंडला जन आक्रोश सभा में प्रियंका का बड़ा बयान

मंडला। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासिचव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एमपी के मंडला जिले में जन आक्रोश सभा में प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मंडला आदिवासी संस्कृति का आंगन है। यह आदिवासी वीरों की धरती है। हम घोषणा करके जाते है, इसका मतलब हम अपने वादों के बदले अपनी पगड़ी रखकर जाते है। इंदिरा जी ने आपके लिए इतना कुछ किया इसलिए आप आज उन्हें माता जी का दर्जा देते हैं। आदिवासियों की संपत्ति पर उनका अधिकार दिलाना हमारी प्राथमिकता है।
भाजपा सरकार ने आदिवासी के अधिकार छीन लिए। बीजेपी में उपज के दाम नहीं दिया जा रहा, वन अधिकारी रोक दिया गया है। में रोजगार खत्म हो गया है। तेजी से पलायन बढ़ा है। 18 साल से बीजेपी लूट में लगी हुईं है। चुनाव आते ही ध्यान भटकाने का काम किया जाता है। 18 साल से सरकार में रहते काम क्यों नहीं किया, चुनाव के वक्त घोषणा क्यों कर रहे है। बिना साइज नापे ही बीजेपी लोगों को चप्पल और जूते बांट देते है।