
जबलपुर/प्रियंक केशरवानीः– बीते दिनों जबलपुर के ढ़ाबा संचालक की हत्या करने वाले आरोपी चूहा और उसकी गैंग के गुर्गों का पुलिस ने शुक्रवार को जुलूस निकाला। आरोपी क्षेत्र में दहशत बना रहे थे। पुलिस ने जुलूस निकाल कर आम लोगों को उनके भय से राहत दिलाने का प्रयास किया। आरोपीयों को पैदल कोर्ट तक ले जाया गया है। इस दौरान बदमाश बोलते रहे- अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।
आरोपीयों ने 20 जनवरी की रात ढ़ाबा संचालक दिलीप सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। आधारताल पुलिस ने सभी छह आरोपीयों को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया था। चूहा, दरोगा और राजा की अपराधिक गतिविधियों को देखते हुए एनएसए की कार्रवाई कराई गई। तीनों आरोपीयों सहित राजेश यादव, अमन सूद, नीलेश राज को कोर्ट में पेश किया गाया, और वहां से सभी को जेल भेज दिया गया।