भाजपा के शासन में हो रही अपराधिक गतिविधियां, आंखें मूंदे बैठा प्रशासन

जबलपुर /आयुषी जैन– जबलपुर में भाजपा के शासन में अवैध शराब बिक्री जुआ, सट्टा, अवैध उत्खनन व आपराधिक गतिविधियां अपनी चरम पर है, प्रशासन हाथ पर हाथ रखे बैठा है.. इन गतिविधियों की लगातार शिकायत महिलाएं कर रही हैं और आपत्ति जता रही हैं..

 

जिसके चलते क्षेत्र की महिलाएं वह जनसमूह लगातार शिकायत कर रहे हैं पुलिस कार्यवाही करने की बजाय उन को संरक्षण दे रही है और अपनी जेबें भर रही है शीघ्र ही आपराधिक गतिविधियों में रोक नहीं लगाया गया तो जबलपुर में बढ़ती अराजकता के खिलाफ सभी जनसमूह के साथ प्रदर्शन करेंगे..

बता दे, जबलपुर के ग्राम पंचायत बरगी, मोहास, घुंसौर, बढियाखेड़ा के लोगों ने पत्र के माध्यम से भी कई बार शिकायत की है, लेकिन प्रशासन की तरफ से इन समस्याओं को सुलझाने के लिए कर कोई भी कदम नहीं उठाया जा रहा है.. क्षेत्रीय महिलाएं हो रही गतिविधियों पर लगातार विरोध दिखा रही हैं लेकिन प्रशासन इन मामलों में कोई कार्य नहीं कर रहा है..

Exit mobile version