नकली टेलकम पाउडर बनाने वाली फैक्ट्री पर क्राइम ब्रांच की छापेमार कार्रवाई, 10 लाख का माल जब्त

इंदौर/प्रियंक केशरवानीः– प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में क्राइम ब्रांच ने नकली टेलकम पाउडर बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा है। फैक्ट्री से 10 लाख रुपए से ज्यादा का माल जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कबाड़ियों से पाउडर के खाली डिब्बे लेकर उसमें अमानक स्तर का टेनकम पाउडर भरकर बाजार में बेचते थे। फिलहाल ओरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं और पूछताछ जारी है।

Exit mobile version