पैरालंपिक मे देश का पहला स्वर्ण पदक

नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा ने  पैरालंपिक खेलों में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है।अवनि ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 फाइनल में 249.6 अंक बनाकर विश्व रिकार्ड की बराबरी की और पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने चीन की झांग कुइपिंग (248.9 अंक) को पीछे छोड़ा यूक्रेन की इरियाना शेतनिक (227.5) ने कांस्य पदक जीता।

निशानेबाजी प्रतियोगिता में पहला पदक

टोक्यो पैरालंपिक में  टोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। पुरुषों की एफ-56 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारत के योगेश कथुनिया ने रजत पदक जीता। जबकि पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में देवेंद्र झाझरिया रजत पदक जीतने में सफल रहे। वहीं सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। बीता पांचवां दिन भारत के लिए शानदार रहा और तीन भारतीय एथलीट पदक जीतने में सफल हुए।

Exit mobile version