Coronavirus Update : मध्यप्रदेश में जबलपुर बना नया हॉटस्पॉट , कोरोना के आज 202 नये मरीज मिले.
.jpg)
कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 195 व्यक्ति डिस्चार्ज. कोरोना के आज 202 नये मरीज मिले.
जबलपुर से भारती चनपुरिया की रिपोर्ट : – कोरोना से स्वस्थ होने पर आज सोमवार को 195 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 202 नये मरीज सामने आये हैं । आज डिस्चार्ज हुये 195 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 5294 हो गई है । कल रविवार की शाम 6 बजे से आज सोमवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 202 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 6643 पहुँच गई है । बीते चौबीस घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 115 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1234 हो गये हैं ।




