MP : कोरोना की दूसरी लहर पस्त…इन 6 जिलों में कोई केस नहीं, ये जिला बना कोरोना फ्री

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्यप्रदेश में अब सबसे बड़ी राहत यही है कि दूसरी लहर ने लगभग दम तोड़ दिया हैं। पिछले 24 घंटों में 81812 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 718 नए संक्रमित मिले। यानि 0.87 प्रतिशत संक्रमित मिले।

बता दे कि 32 जिले ग्रीन जोन में पहुंच गए हैं, वहीं 6 जिलों में एक भी कोरोना का केस नहीं आया हैं। 38 जिले ऐसे हैं जहां 10 से भी कम केस हैं। पूरे प्रदेश में संक्रमण की दर 1 प्रतिशत से भी नीचे पहुंच गई हैं।

 ये है वो 32 जिले जहां संक्रमण दर 1 पीसदी से है कम

नरसिंहपुर, छतरपुर, सतना, गुना, बड़वानी, छिंदवाड़ा, कटनी, हरदा, शाजापुर, डिंडोरी, सिंगरौली, मंडला, झाबुआ, भिंड, आगर-मालवा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, दतिया, उमरिया, टीकमगढ़, अलीराजपुर, पन्ना, विदिशा, राजगढ़, मंदसौर, शहडोल, शिवपुरी, होशंगाबाद, सीहोर, नीमच और होशंगाबाद को ग्रीन जोन में शामिल हैं।

इन 6 जिलों में एक भी संक्रमित नहीं

अलीराजपुर, अशोकनगर, आगर मालवा, भिंड, बुरहानपुर और मंडला शामिल हैं। 

ये जिले येलो जोन में शामिल, यहां संक्रमण दर 5 फीसदी 

सागर, भोपाल, दमोह, अनूपपुर, रतलाम, बैतूल, श्योपुर, मुरैना, धार, ग्वालियर, सीधी, खरगौन, रीवा, जबलपुर, सिवनी, रायसेन, बालाघाट, निवाड़ी, अशोकनगर और इंदौर यलो जोन में शामिल है।

वहीं, 38 जिले ऐसे हैं जहां नए संक्रमितों की संख्या 10 से कम हैं। इनमें अलीराजपुर जिला कोरोना फ्री घोषित हो सकता हैं। क्योंकि यहां अब सिर्फ एक एक्टिव केस हैं।

 

Exit mobile version