नई दिल्ली : चीन के वुहान प्रांत से शुरू हुए कोरोनावायरस ने भारत में दस्तक दे दी है। देशभर में इस जानलेवा वायरस के 28 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें 16 विदेेशी नागरिक और 12 भारतीय हैं। नोएडा के तीन निजी स्कूलों को फिलहाल बंद कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने नोएडा व ग्रेनो की 1000 कंपनियों को नोटिस देकर एहतियात बरतने को कहा है।
आइये जानें इस वायरस से बचने के तरीके :
- यह वायरस, खांसी, छींक, श्वास और छूने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है।
- इस वायरस से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल करें।
- लोगों से हाथ न मिलाएं और गले भी न मिलें। 5 फीट की दूरी से बात करें।
- इस वायरस का आकार 400-500 माइक्रोन का है जो अन्य वायरस से बड़ा है।
- यह वायरस धातु की सतह पर 12 घंटे, कपड़ों पर 9 घंटे, और हमारे हाथों तथा शरीर पर 10 मिनट तक जीवित रहता है।
- अपने आसपास और घर की सफाई रखें। कपड़ों को अच्छी तरह से धोएं और कम से कम दो घंटे धूप में सुखाएं।
- हर 15 मिनट में कम से कम एक घूंट गुनगुना पानी पीते रहें।
- अपने हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक रगड़कर साबुन से धोएं।
- गंदे हाथों से अपनी नाक और मुंह को न छुएं और न ही गंदे हाथों से कुछ खाएं।
- आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक, बर्फ, बाजार की लस्सी, ठंडी छाछ और अन्य ठंडी वस्तुओं के सेवन से बचें।
- बाजार में मिलने वाले दूध से बने उत्पाद जैसे चीज, बटर, मायोनीज का सेवन न करें।
- नमक के गर्म/गुनगुने पानी से गरारे करें, इससे वायरस फेफड़ों तक नही पहुंच पाएगा।
- रोजाना तुलसी, लौंग, अदरक और हल्दी का गर्म दूध पिएं।
- गर्म स्थान पर रहें क्योंकि यह वायरस 27 डिग्री तापमान पर मर जाता है।
- कपूर, लौंग, इलाइची और जावित्री को पीसकर अपने साथ रखें और समय-समय पर उसे सूंघते रहें।
- विटामिन-सी युक्त फलों जैसे संतरे, मौसमी और आंवला खाएं। नींबू का इस्तेमाल भी जरूर करें।
- सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
- प्रतिदिन प्राणायाम और सूर्यनमस्कार करें। इससे श्ववसन तंत्र और फेफड़े मजबूत होंगे।
- सर्दी, खांसी, कफ, बुखार होने वाले व्यक्ति को डॉक्टर के पास तुरंत जाने की सलाह दें।
- कोरोनावायरस संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें।
- शाकाहारी और हमेशा ताजा भोजन खाएं। मांसाहार के सेवन से बचें।
- फ्रीज में रखी ठंडी वस्तुओं का सेवन बिल्कुल न करें।