खोजें

Corona Updates: क्या है दिल्ली सरकार का पांच सूत्री महाप्लान ?

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

Corona Updates: क्या है दिल्ली सरकार का पांच सूत्री महाप्लान ?

Corona Updates: क्या है दिल्ली सरकार का पांच सूत्री महाप्लान ?

कोरोना का कहर सिर्फ देश ही नही पूरे विश्व के लिए महामारी बन चुका है जिसकी वजह से हर राज्य अपने अपने तरीके की तैयारी कर रहा है ताकि कोरोना पर काबू पाया जा सके है। इसी कड़ी में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने 5 सूत्री मेगाप्लान के बारे में पूरी जानकारी दी है। बता दें कि दिल्ली में अभी तक 525 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 329 मामले निजामुद्दीन के मरकज के हैं.

  1. सबसे अहम बात यह है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तय किया है कि आने वाले कुछ दिनों के अंदर दिल्ली सरकार एक लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट करवाएगी.बता दें कि आज तक देश में कोरोना के एक लाख टेस्ट ही हो पाए हैं, जबकि दिल्ली में 8500 टेस्ट हुए हैं.
  2. सोमवार शाम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया था कि दिल्ली सरकार ने एक लाख टेस्टिंग किट का ऑर्डर दे दिया है और शुक्रवार तक टेस्टिंग किट आ जाएंगी. उसके बाद बड़े पैमाने पर टेस्ट किए जाएंगे.
  3. इस मॉडल को साउथ कोरिया का मॉडल भी कहा जाता है क्योंकि साउथ कोरिया ने भी बड़े पैमाने पर टेस्ट कराकर कोरोना को काबू किया था.
  4. जिन इलाकों को हॉटस्पॉट कहा जाता है यानी जहां पर बहुत सारे मामले सामने आते हैं, उन इलाकों में लोगों की रेंडम सेंपलिंग कराई जाए.
  5. दिल्ली सरकार बड़ी संख्या में क्वारंटाइन सेंटर भी तैयार करवा रही है जहां लोगों को रखा जाएगा.

 

Exit mobile version