खोजें

Corona Updates: पिज़्जा डिलीवरी बॉय निकला कोरोना पॉज़िटिव, 72 परिवार हुए क्वारंटाइन

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

Corona Updates: पिज़्जा डिलीवरी बॉय निकला कोरोना पॉज़िटिव, 72 परिवार हुए क्वारंटाइन

Corona Updates: पिज़्जा डिलीवरी बॉय निकला कोरोना पॉज़िटिव, 72 परिवार हुए क्वारंटाइन

अगर आप भी अपने शहर में मंगवा रहे है ऑनलाइन फूड तो हो जाइए सावधान,क्योंकि राजधानी दिल्ली में जो हुआ वो बेहद चिंताजनक है जी हा, साउथ दिल्ली इलाके में एक 19 साल के पिज्जा डिलीवरी बॉय के कोरोना पॉजिटिव होने से हड़कंप मच गया है. उसने 12 अप्रैल तक लोगों के घरों में जाकर पिज्जा डिलीवर किए हैं. पिछले 15 दिनों में वह दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में 72 परिवारों को उनके घर जाकर पिज्जा डिलीवर कर चुका है. सभी परिवारों को उनके घरों में क्वारंटाइन किया गया है और स्वास्थ्य विभाग उनपर निगरानी रख रहा है. वही युवक को RML अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां उसका इलाज चल रहा है. साउथ दिल्ली के जिलाधिकारी बीएम मिश्रा ने इसकी तस्दीक की है. कोरोना पॉजिटिव पिज्जा डिलीवरी बॉय ने हौज खास, मालवीय नगर, सावित्री नगर व इसके आसपास के इलाकों में पिज्जा डिलीवर किया था. प्रशासन ने इस मामले के खुलासे के बाद 20 डिलीवरी बॉयज़ को छतरपुर स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रखा है.

यह सभी कोरोना संक्रमित डिलीवरी बॉय के संपर्क में आए थे. संक्रमित युवक की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. प्रशासन को अंदेशा है कि साउथ दिल्ली इलाके में किसी संक्रमित शख्स के संपर्क में आने से वह संक्रमित हुआ है. प्रशासन पता लगा रहा है कि किस परिवार के घर पिज्जा डिलीवरी के दौरान वह इस संक्रमण की चपेट में आया.

 

 

Exit mobile version