सभी खबरें

बड़वानी : सेंधवा में पाए गए 2 पाॅजिटिव मरीज़ और 97 की निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई 

बड़वानी से संवाददाता हेमंत नाग्झिरिया की रिपोर्ट 

जिले में 2 और लोगों कि रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव आई है लेकिन राहत की बात यह है कि 97 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। जिन 2 लोगो की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई है, वे दोनो सेंधवा के रहवासी है। इन्हें अब बड़वानी के आइसोलेशन वार्ड में लाकर भर्ती किया जायेगा। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनिता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार सेंधवा में प्राप्त पाॅजिटिव रिपोर्ट में एक 25 वर्षीय लड़की एवं एक 30 वर्षीय  पुरूष सम्मिलित है। उन्होने बताया कि आज ही जिले में 97 लोगो को और रिपोर्ट निगेटिव भी प्राप्त हुई है। जिससे अभी तक जिले से भेजे गये 1240 सेम्पल में से 1005 लोगो को की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हो चूकी है। जबकि 178 लोगो की रिपोर्ट आना अभी शेष है। उन्होने बताया कि जिले में इन 2 पाॅजिटिव रिपोर्ट के पश्चात्  कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। जिसमें से 26 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घरो को जा चुके है। 

कलेक्टर श्री अमित तोमर ने बताया कि सेंधवा में प्राप्त कोरोना वायरस पाॅजिटिव रिपोर्ट के मद्देनजर रामकटोरा मोहल्ला के क्षेत्र को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है । वही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी घर – घर जाकर सर्वे का कार्य कर रही है, इस दौरान किसी में भी सर्दी – खाॅसी – बुखार, सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण पाये जायेंगे तो उन्हें होम क्वारेंटाइन करवाते हुये उनके सेम्पल जाॅच हेतु भेजे जायेंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button