Corona Updat e : मध्यप्रदेश में मिले कोरोना संक्रमित 258 नए मरीज
मध्यप्रदेश/इंदौर(Indore) – : मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) में कोविड-19 (Covid) के नए-नए मरीज मिलने ही जा रहे है । रविवार को इंदौर(Indore) में 95, खंडवा(Khandwa) में एक साथ 69 और भोपाल(Bhopal) में 39 नए मरीज मिले है। अब तक प्रदेश में कुलमिलके 258 नए मरीज मिले है। इस तरह अब कुल 5132 मरीज हो गए हैं। इंदौर, उज्जैन व बुरहानपुर में एक-एक और मौत की पुष्टि के साथ प्रदेश में कुल मृतक संख्या 215 पहुंच गई है।
इंदौर : अभी तक 2565 मरीज
रविवार को इंदौर में 95 नए मरीज मिले है।अभी तक जिले में 2565 हो गई है। मौतों का आंकड़ा 101 के पार पहुंच गया।जब कि अभी तक 1119 मरीज ठीक हो कर डिस्चार्ज हो चुके हैं।अभी भी1345 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
खंडवा जिले में रविवार को कहा जाये कि कोरोना(Corona) ब्लास्ट हुआ। 69 नए मरीज मिलने के साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या 165 हो गई। जिले में अब तक 8 लोगो की मौत हो चुकी है,और 39 ठीक होकर घर लौट चुके हैं। धार(Dhar) जिले के में रविवार को 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इन्हें मिलाकर अब यहां 26 और जिले में 106 मरीज हो गए हैं। कुक्षी के दो मरीजों की मौत भी हो चुकी है। जिले में 70 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
बुरहानपुर(Burhanpur) के निजी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित 1 मरीज की मौत हो गई, और तीन नए मरीज भी मिले। जिले में मृतकों की संख्या 11 हो गई है और संक्रमित मरीज 153 हो गए हैं। बड़वानी(Bdhvani) जिले के सेंधवा निवासी 2 नए संक्रमित मरीज मिले। जिले में संक्रमितों की संख्या 31 हो गई है। इनमें से 26 ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
उज्जैन जिले में रविवार रात कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए। अब कुल मरीजों की संख्या 341 हो गई है। संक्रमण से एक और मौत की पुष्टि हुई है। मृतक संख्या बढ़कर 48 हो गई है। रविवार को 4 साल के बच्चे सहित 18 और मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।
रविवार को पांच मरीज मिले। इनमें नर्सिंग कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल भी शामिल हैं। जिले में अब मरीजों की संख्या 64 हो गई है। 7 की मौत हो गई है और 22 स्वस्थ हो चुके हैं।
यहां भी मिले नए मरीज
शहर नए मरीज
ग्वालियर-चंबल 14
जबलपुर 6
सागर 2
अशोक नगर 1




