Corona ने ली एक और BJP नेता की जान, पार्टी में शोक की लहर

लखनऊ/अमेठी – कोरोना का कहर आज भी देश में बना हुआ हैं। आम आदमी से लेकर राजनेता, अभिनेता तक इसकी चपेट में आ चुके हैं। जबकि हज़ारों की तादाद में लोग अपनी जान अब तक गवां चुके हैं।

इसी कड़ी में भाजपा खेमे के लिए एक दुःखद ख़बर सामने आ रहीं है, जहां भाजपा नेता जयप्रकाश तिवारी का कोरोना से निधन हो गया हैं।

दरअसल, बीजेपी नेता तिवारी कोरोना संक्रमण की चपेट में थे। कोरोना की चपेट में आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार देर रात वह इस बीमारी से लड़ते-लड़ते हार गए।

बीजेपी नेता की मौत से पार्टी में शोक की लहर दौड़ पड़ी हैं। वहीं कई नेताओं ने उनकी मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया हैं।

Exit mobile version