खोजें

कोरोना का असर : रेलवे ने लिया ये नया फैसला, जानिए क्या है ये नया नियम

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

मध्यप्रदेश/जबलपुर(Jabalpur) - : कोरोना वायरस के कारण बीते 3 महीनों से फैले  वायरस के चलते रेलवे ने अपने कई नियमों को बदला है।

मध्यप्रदेश/जबलपुर(Jabalpur) – : कोरोना वायरस के कारण बीते 3 महीनों से फैले  वायरस के चलते रेलवे ने अपने कई नियमों को बदला है। अब आपको बता दें कि लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए रेलवे ने एक नया फैसला लिया है। अब आप यात्रा करने जा रहे है तो अपने साथ अपने रिश्तेदारों और परिचितों को लेने व छोड़ने नहीं जा पाएंगे।  रेलवे केवल उन यात्रियों को ही स्टेशन में जाने की अनुमति देगा जिनके पास कन्फर्म टिकट है।  पश्चिम-मध्य रेलवे ने इस पर सख्ती से अमल चालू कर दिया है। अब सोशल डिस्टेंस का कड़ाई से पालन करने के लिए रेलवे ने ये निर्णय लिया है।

अब खानी पड़ सकती जेल की हवा – :

कोरोना के कारण  अगर आप अपने किसी भी रिश्तेदार को लेने या छोड़ने जा रहे है तो आपको स्टेशन पर एंट्री नहीं मिलेगी। पश्चिम मध्य रेल ज़ोन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है और इसका सख्ती से पालन भी कराया जा रहा है। पश्चिम मध्य रेलवे प्रशासन कोरोना के कहर से लोगों को बचाने के लिए व्यापक इंतज़ाम कर रहा है।

अब रेलवे ने  कहा है कि  स्टेशन पर बेवजह घूमने वालों पर कड़ी कार्रवाई का फैसला लिया है। बिना कंफर्म टिकट के रेलवे प्लेटफॉर्म पर बेवजह घूमना लोगों के लिए भारी पड़ पड़ेगा। रेलवे ऐसे लोगों पर भारी भरकम जुर्माना तो लगाया जाएगा, साथ ही जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। रेल विभाग ने इसके लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है. इसके लिए  नियम भी जारी कर दिए गए हैं। रेल अधिकारियों का कहना है नए नियमों के तहत ट्रेन का कंफर्म टिकट होने पर मुसाफिर को प्लेटफॉर्म में एंट्री मिलेगी।

Exit mobile version