कोरोना में उछाल, 24 घंटे के भीतर 78512 नए केस आए सामने, इतना पहुंचा आंकड़ा

कोरोना में उछाल, 24 घंटे के भीतर 78512 नए केस आए सामने, इतना पहुंचा आंकड़ा

देश में कोरोना का कहर जारी है. 24 घंटे के भीतर 78512 नए केस सामने आए हैं. 
 अब देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 36 लाख के पार पहुंच चुकी है. 
 वही 24 घंटे में कोरोना से मृत व्यक्तियों की बात करें तो 912 लोगों की मौत हुई है. देश में अब तक कुल 64469 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. 
 एक तरफ देश में लगातार कोरोनावायरस बढ़ता जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफJEE – NEET परीक्षाएं आयोजित कराई जा रही हैं. हर राज्य कोरोना खतरे को देखते हुए तैयारियों में जुटे हैं. राजस्थान सरकार ने बड़ा ऐलान किया है कि राजस्थान में लॉकडाउन परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए मान्य नहीं होगा. इसके साथ ही बस सफर भी उनके लिए मुफ्त होगा. 
 इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार ने भी इस बात का ऐलान किया था कि उन्हें सेंटर तक पहुंचाने के लिए सरकार बस उपलब्ध कराएगी.


 आज से परीक्षाएं शुरू हो गई हैं. सभी सेंटरों पर बेहतरीन प्रबंध किए गए हैं. पुराने मास्क हटवा कर नए मास्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं, सभी छात्रों के थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है.
हैदराबाद में ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम(JEE) की परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पर पहुंच रहे छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। परीक्षा केंद्र पर छात्रों को नए मास्क देने की व्यवस्था भी की गई है।

Exit mobile version