Corona का बढ़ता कहर : MP को "12 घंटे Lock" करने का मिला सुझाव, CM आज करेंगे फैसला 

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – प्रदेश में कोरोना तेजी से फैल रहा हैं। भोपाल, इन्दौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, बैतूल, छिंदवाड़ा, बालाघाट, खरगोन, रतलाम, खंडवा और विदिशा में प्रकरण बढ़ रहे हैं। रविवार टोटल लॉकडाउन के बावजूद मध्य प्रदेश (MP) में कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में कोई कमी नहीं आ रही हैं। दिनों दिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा हैं।

वहीं, प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह भी सभी जिलों के कलेक्टरों, कमिश्नरों के अलावा मेडिकल कॉलेजों के डीन और सीएमएचओ से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए लगातार बातचीत कर सख्त फैसले ले रहे हैं। मंगलवार को भी देर शाम कोरोना के वर्तमान हालातों की समीक्षा बैठक हुई। मंत्रालय में शाम 6:30 बजे शुरु हुई यह बैठक रात 10 बजे तक चली। हालांकि इसमें कोई निर्णय नहीं हो पाया हैं। 

मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि बैठक में सुझाव दिया गया कि कोरोना को कंट्राेल करने के लिए 12 घंटे का बंद रखा जाए। यानी दुकानें खासकर बाजार शाम 6 से सुबह 6 बजे तक बंद रहें। हालांकि इस पर कोई निर्णय नहीं हो पाया हैं। वर्तमान में रात 9 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहता हैं। इसके अलावा बैठक में मुख्यमंत्री ने जिलों के प्रभारी अफसरों से कोरोना से निपटने की तैयारियों को लेकर लंबी बातचीत की। बैठक में लॉक डाउन बढ़ाने को लेकर भी सुझाव अफसरों ने दिए। अफसरों ने कहा कि कोरोना को नियंत्रित करने के लिए तीन दिन का लॉक डाउन करने की बात कही, लेकिन मुख्यमंत्री इसके पक्ष में बिल्कुल पक्ष में नहीं हैं। 

बहरहाल मध्यप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार लगातार बढ़ने से सरकार चिंतित हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज दोपहर 12 बजे एक बार फिर सभी जिलों के कलेक्टरों, कमिश्नरों के अलावा मेडिकल कॉलेजों के डीन और सीएमएचओ से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। कहा जा रहा है कि आज दोपहर को होने वाली बैठक के बाद कुछ और बड़े फैसले सीएम शिवराज ले सकते हैं। 

Exit mobile version