खोजें

Corona Returns : दिल्ली में मिले रिकॉर्ड तोड़ मरीज़, सरकार ने ये किया अनिवार्य

प्रकाशित:
लेखक: Editor_Lokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

नई दिल्ली :  देशभर में एक बार फिर कोरोना की रफ़्तार में तेज़ी देखी जा रहीं है। देश के कई राज्यों में हर रोज़ रिकॉर्ड तोड़ मरीज़ मिल रहें है।बता दे कि राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे के भीतर पिछले 6 महीने का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2726 नए संक्रमित सामने आए हैं। जबकि 6 लोगों ने दम तोड़ दिया।

विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना के बढ़ते मामलों के पीछे सार्वजनिक स्‍थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन नहीं करना है। साथ ही कोरोना के मामले कम होने के साथ लोगों ने मास्क लगाना भी कम कर दिया जिसके चलते संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है।

वहीं, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक बार फिर सार्वजनिक स्‍थलों पर मास्क अनिवार्य कर दिया है और इसे न लगाने पर 500 रुपये का जुर्माना भी रखा गया है।

इधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि सरकार कोरोना को लेकर स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं और संक्रमण से निपटने के लिए सभी तैयारियां की जा चुकी हैं।

Exit mobile version