MP Election 2023: आप पार्टी ने जारी की तीसरी लिस्ट, सुधीर यादव को मिला टिकट

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के ऐलान का सिलसिला जारी है। अब कांग्रेस, बीजेपी, सपा, आप और बसपा धीरे-धीरे अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर रही है। आज आम आदमी पार्टी ने अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। तीसरी लिस्ट में आप ने 30 नामों का ऐलान कर दिया है।

आम आदमी पार्टी ने अपनी तीसरी लिस्ट में सागर से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद लक्ष्मी नाराण यादव के बेटे सुधीर यादव को आप ने बंडा से मैदान में उतारा है। इसके अलावा सागर से भाजपा वरिष्ठ नेता मुकेश जैन ढाना और उज्जैन उत्तर से विवेक यादव को टिकट दिया गया है। काला पीपल से चतुर्भुज तोमर, मनावर से लाल सिंह बर्मन और जतारा से अनीता प्रभुदयाल खटीक को उम्मीदवार बनाया गया है।

आपको बता दें कि, अब तक आप ने एमपी में अब तक कुल 69 सीटों पर रत्याशी घोषित किए है। आम आदमी पार्टी इस विधानसभा चुनाव में 230 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा क रही है। इसके अलावा कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों में से 229 विधानसभाओं के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

 

Exit mobile version