सभी खबरें

Corona Returns, अलर्ट मोड़ पर सरकार, CM शिवराज का बड़ा फ़ैसला 

भोपाल : बीते कुछ दिनों से लगातार मध्यप्रदेश में कोरोना के नए नए मामले सामने आ रहे है। जिसको देखते हुए सरकार अलर्ट मोड़ पर है। हालही में सरकार ने रात्रि कर्फ्यू का भी ऐलान किया हैं। खुद मुख्यमंत्री शिवराज भी अपने अला अधिकारियों के साथ मिलकर इन हालातों पर नज़र बनाए हर हैं। 

वहीं, इन सबके बीच मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कि अभी फिलहाल प्रदेश में चिंता की कोई बात नहीं है। नए वेरिएंट की पुष्टि के बाद भी प्रदेश में फिलहाल सब व्यवस्थित है। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने का अनुरोध किया। 

सीएम ने कहा कि खुद को स्वस्थ रखने का तरीका Corona गाइडलाइन का पालन करना और साथ ही साथ वैक्सीनेशन प्रक्रिया को पूरा करना है। वहीं, उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कहीं भी अनावश्यक भीड़ एकत्रित ना हो, यह सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही साथ सतर्कता बरतनी जरूरी है।

इस दौरान CM Shivraj ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि फिलहाल प्रदेश में कोरोना की स्थिति देखते हुए कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां जारी रहेगी। इसके साथ-साथ अन्य सभी कार्यक्रम भी यथावत चलेंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button