.jpeg)
भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :- मध्य प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस के मरीज बढ़ते जा रहे हैं. इंदौर (Indore)प्रदेश का हॉटस्पॉट (Hotspot)बना हुआ है. तो वही राजधानी भोपाल(Bhopal) में भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. आज राजधानी भोपाल में कुल 42 नए मरीज मिले हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) लगातार कोरोना वायरस के बढ़तेे खतरे को लेकर बैठक कर रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमनेे मध्य प्रदेश में कुल 4.5 लाख मजदूरों(Labours) को वापस बुला लिया है. हालांकि मजदूरों केेेे वापस आने से प्रदेश के कुछ जिले ग्रीन जोन (GreenZone)से रेड जोन (Red Zone)में तब्दील हो गए हैं. पर प्रदेश में तैयारियां पूरी हैं..
राजधानी में अब तक 39 लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं। राजधानी में बढ़ते मामलों के साथ संक्रमण से ठीक होने के मामले भी लगातार बढ़ रहें है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बीते सोमवार को अस्पतालों से 28 कोरोना संक्रमित मरीज डिस्चार्ज हुए है। प्रदेश में अब कुल 5241 मरीज हो चुके हैं.