भोपाल-इंदौर में कोरोना ने बरपाया कहर, एमपी में इतना पहुंचा आंकड़ा, हुई इतनी मौतें

मध्यप्रदेश/इंदौर/भोपाल – मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना का कहर जारी हैं। यहां सोमवार को 56 पॉजिटिव पाए गए। जबकि 3 मरीजों की मौत भी हुई हैं। इंदौर में अब कोरोना मरीज़ों का आंकड़ा 362 पर पहुंच गया हैं। जबकि यहां अभी तक 35 लोगों की मौत हो चुकी हैं। 

वहीं, मध्यप्रदेश की बात करे तो यहां संक्रमितों का आंकड़ा 657 हो गया हैं। जबकि 47 लोगों की मौत हो चुकी हैं। 

इधर, भोपाल में भी संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। भोपाल में संक्रमितों की आंकड़ा 144 हो गया है जबकि 4 लोगों की मौत हुई हैं। बता दे कि यहां सोमवार को कोरोना संक्रमण के कारण एक और मौत हो गई। 

सोमवार को यहां मिले पॉजिटिव केस

उज्जैन में 7, रायसेन में 3, देवास में 3, श्योपुर, उमारिया, मंदसौर में 1-1 संक्रमित मिला है। वहीं, जबलपुर में एक 9 वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

 

Exit mobile version