इंदौर में कोरोना ने बरपाया कहर, पाए गए 20 पॉजिटिव केस, हाई अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा हैं। इंदौर में अब कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या 16 से बढ़कर 20 हो गई हैं। जबकि प्रदेश में कोरोना प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 39 हो गई।

इंदौर में जारी किया गया हाई अलर्ट 

इंदौर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ते देक अब इंदौर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया हैं। सोमवार से इंदौर में पूरी तरह से घरों के बाहर निकलने वालों पर पुलिस की सख्ती रखने के निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

प्रदेश के इन 6 जिलों में पाए गए 39 कोरोना पीड़ित, 2 की मौत

प्रदेश के 6 जिलों में कोरोना का संक्रमण सबसे ज्यादा फैला हैं। अब तक 02 (एक इंदौर, एक उज्जैन) की मौत, 39 पॉजिटिव संक्रमित मिले हैं। जिसमें जबलपुर: 08, इंदौर: 20, भोपाल-03, उज्जैन : 04, शिवपुरी-02, ग्वालियर-02 कोरोना पॉजिटिव पाये गए। 

 

Exit mobile version