Corona Morning Updates: दिल्‍ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में फिर मिले 3 नए कोरोना पॉज़िटिव

Corona Morning Updates: दिल्‍ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में फिर मिले 3 नए कोरोना पॉज़िटिव

इस वक्त देश की राजधानी का बेहद बुरा हाल है जिसकी वजह से एक के बाद एक नए केस की पुष्टि का सिलसिला थम नही रहा है जी हां, दिल्ली सरकार के अस्पताल, दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में कोरोना के तीन और मामले सामने आए हैं. एक मरीज़, उस मरीज़ का अटेंडेंट और एक सिक्योरिटी गार्ड को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इससे पहले इसी अस्पताल में 3 मरीज और 3 डॉक्टर समेत 22 मेडिकल स्टाफ कोरोना संक्रमित हो चुके हैं.बता दें कि इस अस्पताल में कोरोना संक्रमण का मामला तब शुरू हुआ जब इस अस्पताल के एक डॉक्टर के भाई यूके से आए थे जिसके बाद डॉक्टर कोरोना संक्रमित हुए. इसके बाद संक्रमण का जो सिलसिला शुरू हुआ वह अब तक थमा नहीं है.

 

Exit mobile version