
Corona Live Updates:27 राज्यों में मरीज़ों की संख्या 1347,ठीक हुए 138 और 32 की मौत
देश की हालात लगातार कोरोना वायरस की वजह से खराब होती नज़र आ रही है क्योंकि हर दिन कोरोना के नए-नए मरीज़ों की पुष्टि हो रही है बता दें कि देश के 27 राज्यों में फैले एक जानलेवा वायरस की वजह से अबतक 1347 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं, 32 की मौत और 138 लोगों ने अबतक इस वायरस से जंग जीती है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. दो राज्यों केरल और महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 200 के पार पहुंच गई है.