
Corona Live updates: दूसरी बार पीएम मोदी करने जा रहे है सभी राज्यों के सीएम से सीधी बात,जानिए कैसे?
दूसरी बार देश के पीएम मोदी सभी राज्यों के सीएम से कोरोना वायरस से निपटने को लेकर सीधी बात करने जा रहे है जी हां, बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से कोरोना संकट से निपटने के उपायों पर बात करेंगे और ये दूसरी बार होगा जब प्रधानमंत्री कोरोना वायरस पर सभी मुख्यमंत्रियों से सीधी बातचीत करेंगे. और पीएम मोदी ये बात-चीत वीडियों कांफ्रेंसिंग के ज़रिए करेंगे। इससे पहले देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू करने के बाद पीएम मोदी ने हर राज्य के सीएम से चर्चा की थी और कोरोना से निपटने की तैयारियों के बारे में जानकारी ली थी.