सभी खबरें
Corona Latest Update :- देश में मौत का आंकड़ा पहुंचा 242, साढ़े सात हज़ार पार हुआ संक्रमितों का आंकड़ा
.jpeg)
नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव:- देश में लगातार कोरोनावायरस से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. अब तक कुल 242 लोगों की मौत हो गई है. और टोटल के 7529 पाए गए हैं.
बीते 24 घंटे में कुल 768 मामले सामने आए हैं. और 36 लोगों की जान गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी तत्काल आंकड़े में राहत की बात यह है कि अब तक 653 लोगों को ठीक किया जा चुका है.
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से लॉक डाउन पर चर्चा की। जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री को सुझाव दिया कि लॉक डाउन की तारीख बढ़ाई जाए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सभी के सुझाव पर विचार किया जाएगा. आई पंजाब और उड़ीसा में लॉक डाउन की तिथि बिना केंद्र सरकार के निर्देश पर बढ़ा दी गई है.




