मंत्रालय वल्लभ भवन में भी कोरोना ने दिया दस्तक, खबर मिलते हि मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश/भोपाल(Bhopal) – : राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोविड -19(Covid)संक्रमितों के मामले अभी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं|  सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के बाद मंत्रालय(Ministry) वल्लभ भवन(Vallabh Bhawan) में भी कोरोना(Corona) ने अब दस्तक दे दी है। यहां वाणिज्यिक कर विभाग के सहायक ग्रेड के एक अधिकारी पॉजीटिव मिले हैं। उन्हें जबलपुर(Jabalpur) के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

मंत्रालय के कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर मिलते हि हड़कंप मच गया| रेड जोन(Rad zone) भोपाल से जाने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने उनकी जांच कराई थी। इससे पहले वे मंत्रालय में रोस्टर ड्यूटी के लगातार काम कर रहे थे| कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब मंत्रालय के तीनों भवनों और परिसर को अंदर एवं बाहर से सैनिटाइज किया जा रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके निर्देश दिए हैं।

अब इसके  संपर्क में आने वाले सभी कर्मचारियों और दोस्तों की पहचान भी की जा रही है। इन भी को होम क्वारैंटाइन किया जाएगा। राज्य सरकार ने   लॉकडाउन  की घोषणा के साथ सरकारी कार्यालय खोले हैं। इनमें 50 % कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

Exit mobile version