
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (Madhy Pradesh)में पहले ही कोरोना (Corona) का कहर बना हुआ हैं। राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खरगोन, उज्जैन सहित कई अन्य जिलों में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) तेज़ी के साथ फैल रहा हैं। शासन प्रशासन (Government Administration) इससे निपटने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रही है, बावजूद इसके कोरोना संक्रमण नहीं थम रहा हैं।
इसी बीच स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान (Mohammed Suleman) ने एक आशंका ज़ाहिर कर सरकार की चिंता को और बढ़ा दिया हैं। मोहम्मद सुलेमान ने आशंका जताई है कि जून में कोरोना का संक्रामण और तेज़ी के साथ फैलेगा। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस (Iqbal Singh) की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में उन्होंने यह अंदेशा जाहिर कि थी।
इसलिए जताई आशंका
मप्र सरकार ने एम्स के साथ एक मॉनिटरिंग टीम (Monetring Team) बनाई है, जिसने तीन बिंदुओं को शामिल किया गया हैं। इस पर रिपोर्ट तैयार की हैं।
- एक आदमी अधिकतम कितनों को संक्रमित कर सकता हैं।
- जिलों में कितनी तेजी से दोगुने केस होंगे।
- जनसंख्या के आधार पर केस की क्या स्थिति बनेगी।
- इसी आधार पर जून मध्य में केस तेजी से बढ़ने का अनुमान लगाया गया हैं।
रेड जोन में बढ़ेंगे केस
स्वास्थ्य विभाग ने अपने अध्ययन में अनुमान लगाया है कि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, बुरहानपुर, जबलपुर, खंडवा आदि रेड जोन में मरीज बढ़ेंगे।
तैयारी में जुटी सरकार
- अस्पतालों में बेड की संख्या एक लाख तक बढ़ाई जा रही है।
- सरकार 18 लाख बेडशीट खरीद रही हैं।
- 50 लाख परीक्षण करने वाले दस्ताने भी खरीदे जा रहे हैं।
- आईसीयू भी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टरों को भेजा गया सर्कुलर
सभी कलेक्टर्स को माइनिंग विभाग ने एक सर्कुलर भेजा है, जिनमें जिला खनिज फंड से पीपीई किट, मास्क, ऑक्सीजन समेत जरूरी सामानों की खरीदी करने को कहा गया हैं। इसके अलावा कलेक्टरों को कहा है कि सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराएं। प्रवासियों की सख्त निगरानी करें।