सभी खबरें

जबलपुर का पाटन बना कोरोना संक्रमण का हॉट स्पॉट, एक ही परिवार के पांच सदस्य को हुआ कोरोना

मध्यप्रदेश/जबलपुर(Jabalpur) – : शहर में लॉकडाउन(Lockdown) और अनलॉक -1(Unlock) के बाद भी कोरोना(Corona) संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। अब आठ नए  पॉजिटिव केस मिले है। इसमें से पाटन(Paatan) के एक ही परिवार के पांच सदस्य को कोरोना संक्रमण हो गया है,जिसमे एक वर्षीय बच्ची भी शामिल है। एनआईआरटीएच(NIRTH) और वायरोलॉजी लैब से मिली जांच रिपोर्ट में सभी सदस्य को संक्रमण की पुष्टि हुई। पॉजिटिव में 6 पूर्व में कोविड-19(Covid) संक्रमितों के परिवार के सदस्य हैं। इसके अलावा दीनदयाल वार्ड के आईटीआई(TIT) स्थित शिव मंदिर के पास निवासी 60 साल की वृद्ध तथा घमापुर शीतलामाई बल्दी कोरी की दफाई निवासी 62 साल की महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 317 हो गई है।

अभी जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 317 – :

मृत महिला के पति सहित पांच परिजन संक्रमित – :

कोरोना संक्रमित पाटन निवासी 70 साल की महिला की मौत के बाद 12 जून को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब आई रिपोर्ट में मृतका के 78 साल के पति, बेटी, बेटा-बहू सहित परिवार के 5 सदस्यों की रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया है। अब कहा जा रहा है की पॉजिटिव मिले सदस्य को महिला की मृत्यु के बाद से विक्टोरिया अस्पताल में क्वारंटीन थे। संक्रमित मिलने के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज मे शिफ्ट किया जा रहा है। पाटन के इस परिवार से अभी तक 7 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। मृतका का पुत्र पूर्व में संक्रमित पाया गया था। संक्रमितों के परिवार की पाटन में राशन दुकान है। संक्रमितों के सम्पर्क में आए परिजन, आसपास के लोगों को पहले से इंस्टीट्यूशन क्वरंटीन किया गया है। इसमें निकट सम्पर्क के छह व्यक्तियों के नमूने में से पांच की रिपोर्ट  को पॉजिटिव आई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button