खोजें

जबलपुर : कोरोना का कहर जारी, फिर मिले 126 नए मरीज़

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

जबलपुर : कोरोना का कहर जारी, फिर मिले 126 नए मरीज़

जबलपुर – कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर बुधवार को 110 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया हैं। वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान 126 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। बुधवार को डिस्चार्ज हुये 110 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब 2657 हो गई हैं।

मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिले 126 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 3582 पहुँच गई हैं।

बीते चौबीस घण्टे में मिली एक व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 70 व्यक्तियों की मृत्यु हुई हैं। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब हो गये 855 हैं। 

बुधवार की शाम 6 बजे तक 1608 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हुई थीं। वहीं, 2091 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु भेजे गये हैं। जबलपुर में अब तक कुल 60302 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट हेतु सेम्पल लिये जा चुके हैं।

Exit mobile version