
मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्यप्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लागू होने के कारण काम काज पूरी तरह से प्रभावित हुआ हैं। काम धंधे पूरी तरह से बंद हैं। जिसके कारण लोगों की माली हालत काफी ख़राब हो गई हैं। इसी बीच सीएम शिवराज ने संकेत दिये है कि 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन किया जाए। 1 जून से जिलों को धीरे धीरे खोलने का काम किया जाएगा।
वहीं, इस कोरोना कर्फ्यू के बढ़ते जाने के कारण लोगों की दिक्कत भी बढ़ती जा रही हैं। इसको लेकर भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने प्रदेश सरकार से मध्य वर्ग के लोगों के लिए आर्थिक पैकेज जारी करने की मांग की।
विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि सरकार निर्माण कार्य बंद करे। क्योंकि आज इसकी जरूरत नहीं हैं। लोगों के काम धंधे बंद हैं। वह किसी से मांग नहीं सकते। सरकार का काम है कि उनकी मदद करें। इसलिए हमारी मांग है कि सरकार मध्यमवर्ग के लिए आर्थिक पैकेज का एलान करे। साथ ही विधायक ने लॉकडाउन में सरकार की नाकामियों के विरोध में जनता से 20 मई को घर पर काला झंडा लगाने की अपील भी की।
बता दे कि मध्यप्रदेश में बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण की रफ़्तार में भारी गिरावट आई हैं। कोरोना कर्फ्यू के कारण ही ऐसा संभव माना जा रहा हैं। इस गिरावट को बरकरार रखने के लिए सीएम ने 11 दिन और इस कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन करने को कहा हैं। 1 जून से जिलों को खोलने के संकेत दिए हैं।