Breaking: अब 15 मई तक रहेगा मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू,सख्ती से कर्फ्यू का पालन कराये प्रशासन:-सीएम शिवराज

Breaking: अब 15 मई तक रहेगा मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू,सख्ती से कर्फ्यू का पालन कराये प्रशासन:-सीएम शिवराज
भोपाल:- मध्यप्रदेश में कोरोना के प्रकोप को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू को आगे बढ़ाया गया है . मुख्यमंत्री ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि अब 15 मई तक मध्यप्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लगेगा. मुख्यमंत्री ने प्रशासन से कहा है कि सख्ती से कर्फ्यू का पालन करवाएं.
बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर चरम पर पहुंचता जा रहा है हालांकि सरकारी आंकड़े बार बार यह बात कह रहे हैं कि रिकवरी रेट में सुधार हुआ है और संक्रमित मरीजों की संख्या भी पहले से कम आ रही है. मुख्यमंत्री ने पूर्व में ही कहा था कि कोरोना कर्फ्यू काम कर रहा है इसीलिए जितनी ज्यादा सख्ती बरतेंगे उतने ही सही तरीके से कोरोना की चेन तोड़ पाएंगे.
इसके बाद आज कोरोना कर्फ्यू को और आगे बढ़ा दिया गया है



.jpeg)
