खोजें

Corona Crisis : शिवराज सरकार का एक और बड़ा फ़ैसला… जारी किए आदेश

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

Corona Crisis : शिवराज सरकार का एक और बड़ा फ़ैसला... जारी किए आदेश

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है और रोजाना हजारों की संख्या में कोरोना के नए मामले प्रदेश में सामने आ रहे हैं। वहीं, सरकार भी इसको लेकर सख्त हो गई हैं। साथ ही आए दिन बड़े फ़ैसले ले रहीं हैं। इसी बीच सरकार ने एक और बड़ा फ़ैसला लिया हैं। 

बता दे कि मध्यप्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग ने आगामी एक महीने के लिए ऑनलाइन क्लासेज बंद करने का फैसला लेते हुए इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। सरकार का ये आदेश प्रदेश के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा। इनमें सीबीएसई, आईसीएसई, एमपी बोर्ड या अन्य किसी बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों को शामिल किया गया हैं।

 

 

शिक्षा विभाग की ओर से जारी हुए आदेश के मुताबिक 10वीं और 12वीं कक्षा को छोड़कर सभी क्लासेज की ऑनलाइन क्लासेज 31 मई तक नहीं लगेंगी। कक्षा 10वीं व कक्षा 12वीं की कक्षाएं नियमित रूप से ऑनलाइन माध्यम से ही संचालित होंगी।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही फैसला लेते हुए 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं आगामी आदेश तक निरस्त की गईं थीं। आदेश में कहा गया था कि, वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण लगातार फैलने के कारण स्टूडेंट में भय व तनाव की स्थिति निर्मित हो रही हैं। इस कारण 10वीं और 12वीं बोर्ड को छोड़कर अन्य कक्षाओं की ऑनलाइन कक्षाएं 1 मई से 31 मई 2021 तक के लिए निरस्त की जा रही हैं।

Exit mobile version