MP में अचानक बढ़े कोरोना के मामलें, सागर बना हाट स्पॉट, कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी 

मध्यप्रदेश/भोपाल : कोरोना की तीसरी लहर अगस्त अंत तक आने की विशेषज्ञों ने संभावना जताई है। दूसरी लहर की रफ्तार धीमी होने के बाद 24 जुलाई को प्रदेश में कोरोना के 6 नए मामले आए थे। इसके बाद, अचानक कोरोना के नए मामले की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी। हालांकि संक्रमण नियंत्रण में है, लेकिन छोटे जिलों में संक्रमण के नए मामले मिलने से चिंता बढ़ गई है। 

स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश का सागर जिला संकमण का हाट स्पॉट बनता जा रहा है। यहां पिछले 4 दिनों में संक्रमण के 24 मामले मिल चुके हैं। इसके अलावा गुरुवार को भोपाल, छतरपुर, डिंडौरी, होशंगाबाद, कटनी, सिवनी में एक-एक केस मिला हैं। बता दे कि मध्यप्रदेश के 5 जिलों में कोरोना के 28 मामले मिलने के एक दिन बाद गुरुवार को 8 जिलों में 11 केस आए। नए केस भले ही कम आए हों, लेकिन संक्रमण की जद में आने वाले जिलों की संख्या बढ़ने से चिंता बढ़ गई हैं। 

जानकारी के अनुसार अब तक प्रदेश में 7,91,845 संक्रमित मिल चुके है। इसमें से 7,81,207 ठीक हुए है। वहीं, 10,513 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अभी प्रदेश में 125 एक्टिव केस है। बता दे कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जता चुके हैं। उन्होंने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कंटेनमेंट जोन जैसे कदम उठाने की भी बात कही थी।

Exit mobile version