.jpeg)
कोरोना का लगातार बढ़ता मीटर, आज मिले 120 नए मरीज़
इंदौर/गरिमा श्रीवास्तव:- प्रदेश का इंदौर शहर लगातार कोरोना को लेकर हॉटस्पॉट बना हुआ है. आज इंदौर में कोरोना के 120 नए मरीज मिले हैं..इंदौर में अब एक्टिव केसेस का आंकड़ा 2000 के पार हो चुका है. मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की भी कोरोना रिपोर्ट् पॉजिटिव आई है. जिसके बाद वह राजधानी भोपाल के चिरायु अस्पताल मे भर्ती है.
इंदौर में विभागीय काम से दिल्ली से लौटे एएसपी ने क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया है. इस वक्त वह चार दिन के लिए होम क्वॉरेंटाइन है. जिले में 138076 लोगों की रिपोर्ट आई है. जिसमें 7448 संक्रमित मरीज मिले हैं. इस वायरस से 312 लोगों की मौत हो चुकी है.
इंदौर में शुक्रवार 1897 लोगों की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें 120 नए संक्रमित सामने आए. इसमें एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है..