MP के इन 4 जिलों में फिर बढ़े Corona के मामले, CM शिवराज ने दिए ये निर्देश….कही ये बात

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्यप्रदेश में एक बार फिर कोरोना केसों में बढ़ोतरी देखी जा रहीं हैं। प्रदेश के कुछ जिलों में कोरोना केस फिर से बढ़े हैं। पिछले 24 घंटे में 43 नए मामले सामने आए और 54 स्वस्थ होकर घर लौटे। वहीं, 8 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी के साथ एक्टिव केसों की संख्या 514 हो गई हैं।
शुक्रवार को हुई कोरोना समीक्षा बैठक में पाया गया कि इंदौर में कोरोना के प्रकरण प्रतिदिन 5 तक रह गए थे, लेकिन शुक्रवार को 12 नए प्रकरण आए हैं। वहीं, भोपाल जिले की समीक्षा में बताया गया कि जिले में प्रतिदिन 5 प्रकरण रह गए थे, जो 30 जून को बढ़कर 10 हो गए थे, शुक्रवार को 6 प्रकरण आए हैं।
इसके अलावा जबलपुर जिले की समीक्षा में पाया गया कि वहाँ भी कोरोना के दैनिक प्रकरण 0 रह गए थे, अब 5 हो गए हैं। जबकि बैतूल जिले की समीक्षा में पाया गया कि वहाँ प्रकरण 0 तक रह गए थे, 01 जुलाई को 5 हुए और शुक्रवार को 3 प्रकरण आए हैं।
बता दे कि अनलॉक के बाद संडे कर्फ्यू को हटाने और डेल्टा प्लस वेरिएंट की दस्तक के बीच फिर MP के इन 4 जिलों में कुछ केस बढ़े हैं।
वहीं, इन सबके बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम किसी भी हालत में कोरोना संक्रमण को प्रदेश में बढ़ने नहीं दे सकते। हमें तीसरी लहर से बचना ही है, हर व्यक्ति कोविड अनुरूप व्यवहार करे तथा कोविड प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक जिले में अधिक से अधिक कोरोना के टेस्ट किए जाएँ, पॉजिटिव मरीज को आयसोलेट कर इलाज किया जाए, उसकी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जाए तथा माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्र बनाए जाएँ। किल कोरोना अभियान जारी रहे। थोड़ी भी ढिलाई भारी पड़ सकती है।
इसके अलावा सीएम ने निर्देश दिए कि जिला दूसरे राज्यों की सीमा से लगा होने से अधिक सतर्क रहे। बाहर से आने वाले व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से टेस्ट किया जाए। हर मरीज की कॉन्टेक्ट ट्रैसिंग की जाए।



.jpeg)
