सभी खबरें

रीवा:- कलेक्टर का अर्दली भी संक्रमित, 14 नए पॉजिटिव, 16 स्वस्थ्य होकर गए घर

रीवा:- कलेक्टर का अर्दली भी संक्रमित, 14 नए पॉजिटिव, 16 स्वस्थ्य होकर गए घर

रीवा/गौरव सिंह:-  शहर में संक्रमित मरीजों के कंाटेक्ट में आए मरीजों की रिपोर्ट रिपीट होने लगी है। संक्रमितों का पता लगाने के लिए सैंपलों की संख्या बढ़ा दी गई है। दो दिन के भीतर लगभग 1700 सैंपल लिए गए। रविवार को नए केस 14 आए हैं। जिसमें अकेले शहर में 12 संक्रमित मिले हैं। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक कलेक्टर के अर्दली की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
डॉक्टर व स्टाफ नर्स संक्रमित मिले
संजय गांधी अस्पताल में एक और डॉक्टर व स्टाप नर्स संक्रमित मिले हैं। संजय नगर और ढेकहा में पहले से पॉजिटिव मरीजों के कांटेक्ट में आए लोगों की रिपोर्ट आई है। त्योथर व नईगढ़ी में एक-एक केस पॉजिटिव आए हैं। बुलेटिन के अनुसार अब तक कुल 631 लोग संकुमित हो चुके हैं। जिसमें अब तक 12 की मृत्यु हो चुकी है। रविवार को भी 16 मरीज ठीक होकर घर गए। अब तक कुल 463 स्वास्थ्य हो गए हैं।
कलेक्ट्रेट में अब तक पांच हुए पॉजिटिव
कलेक्ट्रेट परिसर में सप्ताहभर के भीतर फूड कंट्रोलर समेत अब तक पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। पहले फूड कंट्रोलर, फिर सहायक फूड कंट्रोलर, जिला निर्वाचन कार्यालय का सुपरवाइजर, इसके बाद कलेक्टर स्टोनों और अब कलेक्टर अर्दली की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
फैक्ट फाइल
नए प्रकरण-14
अब तक कुल पॉजिटिव-631
अब तक कुल मृत्यु-12
नए स्वास्थ्य हुए-16
अब तक कुल स्वास्थ्य हुए-463
एक्टिव केस-158
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button