कोरोना ब्रेकिंग : नहीं थम रहा प्रदेश में कोरोना कहर, तेज़ी से बढ़ रहा है संक्रमितों का आंकड़ा, अब तक इतने लोगों गवा चुके हैं जान

मध्यप्रदेश/इंदौर/भोपाल – मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। यहां आए दिन कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार रात तक प्रदेश में कोरोना के 73 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2788 हो गई हैं। जबकि 151 लोगों की मौत की खबर हैं। 

बता दे कि मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना ने जमकर अपना कहर बरपा रखा हैं। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 1545 हो चुकी हैं। जबकि संक्रमण का शिकार होकर शहर में अब तक 74 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। 

इधर, राजधानी भोपाल में संक्रमितों की संख्या 526 हो गई हैं। शहर में अब तक 15 कोरोना संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं।

इसके अलावा जबलपुर, उज्जैन और रायसेन में भी कोरोना तेज़ी के साथ फैल रहा हैं। बात करे जबलपुर की तो यहां कुल 94 मामले सामने आए हैं। इसमें से 1 की मौत हुई हैं। उज्जैन में अब तक कोरोना के 147 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। जबकि, इनमें से 27 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। वहीं, रायसेन भी इन दिनों लगातार कोरोना संक्रमितों से बढ़ता जा रहा हैं। यहां अब तक कोरोना के 57 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिसमें एक कि मौत हुई हैं। 

Exit mobile version