सभी खबरें

राजपूत समाज और जोधा अकबर के विवाह को लेकर भाजपा विधायक के बिगड़े बोल

  • सागर में आयोजित कार्यक्रम में हुए थे शामिल
  • जोधा-अकबर की शादी को बताया सत्ता का लालच

भोपाल/अंजली कुशवाह: मध्य प्रदेश में लगातार सियासत गरमा रही हैं. MP की राजनीती में विपक्षी दलों की आपस में भिड़त होना आम बात हैं. लेकिन इसी बीच भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा सागर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हिन्दू राजाओं को सत्ता का लालची बताते हुए विवादित बयान दिया हैं. कार्यक्रम में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि इतिहास में जोधाबाई और अकबर का प्रेम विवाह नही हुआ था, सत्ता को बचाने के लालच में बेटी दांव पर लगाया था. इसके अलावा उन्होंने हिन्दू राजाओ को सत्ता का लालची भी बताया.

सत्ता को चाहने के लिए बेटी दांव पर लगाया

बता दें कि भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जोधाबाई और अकबर का रिश्ता किसी भी तरह से प्रेम विवाह नही था, जब लोग सत्ता के लोभी हो जाए और सत्ता को बचाने के लालच में बेटी दांव पर लगा दें. इसके अलावा उन्होंने हिन्दू राजाओं को सत्ता का लालची बताते हुए कहा की ऐसे लूटेरों से भी सावधान रहो, जो अपने बनकर धर्म को धोखा दे सकते हैं.

अब आगे यह देखना होगा कि भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का ये विवादित बयान राजपूत समाज और विपक्षी दल पर क्या असर डालता हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button